Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

'बिरयानी' के शहर में उठी बारूद की गंध, पत्नी ने दी पति को गोली मारने की धमकी

फिलहाल एयरपोर्ट और मोहनपुर थाना पुलिस वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच कर रही है

20 Feb 2026

'बिरयानी' के शहर में उठी बारूद की गंध, पत्नी ने दी पति को गोली मारने की धमकी

कोलकाता। जायकेदार बिरयानी के लिए प्रसिद्ध बैरकपुर इन दिनों एक सनसनीखेज पारिवारिक विवाद और मर्डर की धमकी को लेकर चर्चा में है। मोहनपुर पंचायत सदस्य और स्थानीय व्यवसायी अनिर्वाण दास उर्फ जीत ने अपनी पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस विवाद से जुड़ा एक कथित ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को यह कहते सुना जा सकता है कि मर्डर करने पर 6 महीने की जेल होगी और वह तीन महीने में बाहर आ जाएगी। 
पीडि़त अनिर्वाण दास का दावा है कि उनकी पत्नी शोभना दास ने उनके पूर्व चालक समीर सेन के साथ फोन पर बातचीत के दौरान उन्हें गोली मारने की धमकी दी। कथित ऑडियो में महिला कहती सुनाई दे रही है, अगर मेरे नाम पर केस किया तो गोली मारकर मर्डर कर दूंगी... मर्डर करने पर छह महीने जेल होगी, मैं तीन महीने में बाहर आ जाऊंगी। अनिर्वाण ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है। साथ ही उन्होंने पत्नी पर चेक जालसाजी और बच्चों से न मिलने देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। शुक्रवार को यह हाई-वोल्टेज ड्रामा उस वक्त और बढ़ गया जब मोहनपुर थाने के सामने ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस की मौजूदगी में ही पति-पत्नी के बीच हाथापाई हुई। इसके बाद पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने अनिर्वाण दास को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, चोरी और साजिश के आरोप में पूर्व चालक समीर सेन को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों को बैरकपुर अदालत में पेश किया गया है।
दूसरी ओर, अनिर्वाण की पत्नी (श्रमणा दास) ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पति पर पिछले 17 वर्षों से शारीरिक और मानसिक उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि पति ने उनके साथ मारपीट कर उनका हाथ तक तोड़ दिया था और गहने चोरी का आरोप पूरी तरह निराधार है। फिलहाल एयरपोर्ट और मोहनपुर थाना पुलिस वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच कर रही है। बैरकपुर के इस रसूखदार परिवार का झगड़ा अब सोशल मीडिया से निकलकर अदालत की दहलीज पर पहुंच गया है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पत्नी ने दी पति को गोली मारने की धमकी
फिलहाल एयरपोर्ट और मोहनपुर थाना पुलिस वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News